आयुर्वेद के अनुसार मिट्टी के तवे पर पकानी चाहिए रोटी
समय के साथ हमारी आदतों में कई तरह के बदलाव आए हैं। अब यहां ही देख लीजिए , पहले के लोग मिट्टी के तवे पर रोटी सेकते थे, लेकिन धीरे-धीरे स्टील, एल्युमिनियम, लोहे और अब नॉन-स्टिक तवे का इस्तेमाल होने लगा है। समय बचाने के लिहाज से मेटल के तवे भले ही फायदेमंद हों, लेकिन याद रखें, इससे आपका स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इससे अच्छा है कि आप मिट्टी के तवे पर रोटी सेकना शुरू कर दें। बीमारियों से हरदम बचे रहने का यह बहुत स्वस्थ तरीका है।
आयुर्वेद के अनुसार, मिट्टी के बर्तन में पका ह़ुआ खाना खाने से व्यक्ति कई बीमारियों से दूर रहता है। मिट्टी के बर्तन में बना खाना न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि खाना 100 प्रतिशत पौष्टिक भी होता है। इन बर्तनों में खाना पकाने से इसके पोषक तत्व नष्ट नहीं होते। इसके अलावा मिट्टी के तवे पर पकी रोटी खाने से न सिर्फ आपका पाचन स्वस्थ रहता है, बल्कि आप कई बीमारियों से भी बचे रह सकते हैं। तो आइए जानते हैं और भी ऐसे फायदे, जो मिट्टी के तवे पर रोटी पकाने से मिलते हैं।
गलत खानपान आजकल लोगों के लिए कब्ज का कारण बनता जा रहा है। इस समस्या से राहत पाने के लिए मिट्टी के तवे पर पकी रोटी को अपनी डाइट में शामिल करें।