मुख्यमंत्री ने बेलतरा में महाविद्यालय और स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा की
रायपुर : बेलतरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकातबेलतरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकातबेलतरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकातबेलतरा में विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकातविभिन्न समाजों के भवनों के निर्माण के लिए दी राशि की मंजूूरी
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान बेलतरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के दौरान सरपंच और ग्रामीणों की मांग पर बेलतरा में महाविद्यालय और स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि समाज के हर वर्ग को स्थानीय स्तर पर बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो और वे सक्षम तथा आत्मनिर्भर बनें। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत देखने के बाद सामाजिक प्रतिनिधियों से सामाजिक सरोकार के कामों एवं समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कई समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन के निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए हैं।
