क्या आप सही तरह से Cooking करते हैं?
घर में पकाकर कोई चीज खाना हर किसी के लिए आनंददायक होता है। इसलिए कहते हैं कि घर का बना खाना हमेशा सेहतमंद होता है। खाना पकाना भी एक चिकित्सीय गतिविधि (Therapeutic activity) होती है। बहुत से ऐसे लोग हैं जो वीकेंड पर कुकिंग करना पसंद करते हैं और अपने द्वारा पकाए गए जायकों का आनंद लेते हैं।
प्रत्येक व्यक्ति का खाना पकाने के लिए एक अलग अप्रोच यानी दृष्टिकोण होता है। सही ढंग से कुकिंग करना से ही स्वस्थ और मजेदार खाना पकाने का सत्र सुनिश्चित करने का एकमात्र तरीका है। यहां हम आपको खाना बनाने को लेकर कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं जिन पर आपको ध्यान देना चाहिए। आइए डालते हैं
सब कुछ अच्छी तरह से साफ करें: खाना बनाना शुरू करने से पहले अपने हाथ धोना न भूलें। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि कुकटॉप और कुकवेयर सेट भी साफ होना जरूरी है।
अपने किराने के सामान का ख्याल रखें: किराने का सामान अच्छी तरह से संभालें और घर लाते ही उसे रसोई के अन्य सामान के साथ न मिलाएं। उन्हें कुछ समय के लिए अलग रखें और फिर सतह के कीटाणुओं को हटाने के लिए पैकेटबंद किराने के सामान को भी अच्छी तरह से साफ करें।
सुरक्षित रहें: दुर्घटनाओं से बचने के लिए रसोई में सुरक्षा उपायों का अभ्यास करना महत्वपूर्ण है। खाना बनाते समय हमेशा बैगी या ज्वलनशील कपड़े जैसे सिंथेटिक पहनने से बचें। सुनिश्चित करें कि फायर अलार्म काम कर रहे हैं और आपके पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण हैं।
