चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे के पीछे की वजह

नई दिल्ली: 7 मार्च का दिन। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफा देने से एक दिन पहले। उस दिन निर्वाचन सदन के ऑफिस में सबकुछ सामान्य चल रहा था। इस दिन गोयल ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में हुई चुनाव आयोग की बैठक में भाग लिया था। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मीडिया के पत्रकार भी मौजूद था। इस बैठक का आयोजन विदेश मंत्रालय की तरफ से किया गया था। लेकिन ठीक इसके एक दिन बाद गोयल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

इससे पहले 4-5 मार्च को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और गोयल चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पश्चिम बंगाल की यात्रा पर थे। गौरतलब है कि आयोग आम चुनाव की तैयारियों के लिए इन दिनों अलग-अलग राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की यात्राओं पर हैं। सूत्रों ने बताया कि गोयल ने इस यात्रा से पहले तबीयत खराब होने की शिकायत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *