Google Analytics Meta Pixel
खेलफीचर्ड

दर्शकों ने चिढ़ाने के लिए पूछा- स्कोर क्या है; सिराज का जवाब- भारत सीरीज में 1-0 से आगे

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में कोहली की टीम महज 78 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 120 रन भी बनाए। इस मजबूत पोजिशन से इंग्लैंड सपोर्टर्स काफी खुश हैं। ये खुशी और उत्साह लीड्स में भी दिखाई दिया। बॉलिंग के बाद बाउंड्री पर फील्डिंग करने गए सिराज को कुछ दर्शकों ने चिढ़ाकर स्कोर पूछा। सिराज ने भी करारा जवाब दिया। भारतीय तेज गेंदबाज ने इशारे में कहा कि भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। सिराज पर दर्शकों ने फील्डिंग के दौरान गेंद भी फेंकी थी।

ऋषभ पंत ने मैच के बाद किया खुलासा
पहले दिन के मैच खत्म होने के बाद भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने खुलासा किया कि फील्डिंग के दौरान तेज गेंदबाज पर मोहम्मद सिराज पर दर्शकों ने गेंद फेंकी थी। इसके बाद भारतीय कप्तान कोहली काफी गुस्सा में हो गए और उन्होंने सिराज को गेंद बाहर फेंकने के लिए कहा। कोहली का गुस्सा कैमरों में भी दिखाई दिया।

पंत ने कहा कि दर्शकों में से किसी ने सिराज पर गेंद मारी थी, इसलिए कोहली नाराज थे। आप जो कुछ भी कहना चाहते हैं, कह सकते हैं, परंतु फील्डरों पर चीजें फेंकना सही नहीं है।

सिराज दो टेस्ट में ले चुके हैं 11 विकेट
मोहम्मद सिराज इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट में 11 विकेट ले चुके हैं। लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में उन्होंने आठ विकेट लिए थे। पहली पारी में 30 ओवर में 94 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं दूसरी पारी में 10.5 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए। वे मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा की मौजूदगी वाली तेज गेंदबाजी चौकड़ी के सबसे युवा सदस्य हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *