मनोज मुंतशिर ने मुगलों को बताया ‘डैकत’
बॉलिवुड के डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) का एक बयान इस समय चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने एक इंटरव्यू में मुगलों को असली राष्ट्र निर्माता बताया है। इसके साथ ही मुंगलों को हत्यारा दिखाए जाने पर नाराजगी जताई है। अब मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) एक वीडियो ट्वीट कर सुर्खियों में आ गए हैं। इस वीडियो में मनोज मुंतशिर नेमुगल सम्राटों की तुलना डैकतों से की है।
‘केसरी’ और ‘भुजः द प्राइड ऑफ इंडिया’ जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने 24 अगस्त को अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। ‘आप किसके वंशज हैं?’ टाइटल से वीडियो को शेयर किया है। मनोज मुंतशिर के इस वीडियो में वह कह रहे हैं कि देश का ब्रेनवॉश किया गया है और सड़कों का नाम अकबर, हुमायूं और जहांगीर जैसे ‘डैकतों’ के नाम पर रखा गया है।
ऐक्ट्रेस ऋचा चड्ढा, डायरेक्टर नीरज घेवान और गीतकार और पटकथा लेखक मयूर पूरी सहित तमाम सिलेब्स को उनकी बातें अच्छी नहीं लगी हैं। हालांकि, फिल्ममेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री सहित तमाम यूजर्स ने मनोज मुंतशिर का समर्थन भी किया है।
