उलटकंबल का काढ़ा पीने से दूर हो जाता हर तरह का भयंकर दर्द
हमारे आस-पास के वातावरण में ऐसे तमाम पेड़-पौधे देखने को मिलते हैं जिनके बारे में हम पूरी तरह से नहीं जान पाते हैं। आज हम आपको एक और औषधीय पौधे के बारे में जानकारी दे रहे हैं। दरअसल, यहां हम उलटकंबल पौधे के बारे में बात कर रहे हैं जो कई समस्याओं को खत्म करने के लिए आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। उलटकंबल एक तरह का वनस्पति होता है जिसके औषधीय लाभों को शायद ही कोई जानता होगा। सुनने में इस पेड़ का नाम भले ही आपको अजीब लगता हो लेकिन असल में ये हमारी सेहत के लिए कई तरह से लाभकारी है। हमें इस पेड़ के बारे में आयुर्वेदिक वैद्य से बात की तो उन्होंने इसे कई तरह से फायदेमंद बताया।
बेंगलुरु के आयुर्वेद वैद्य डॉ. शरद कुलकर्णी M.S (Ayu),(Ph.D.) ने बताया कि उलटकंबल के जरिए किसी भी तरह के दर्द से छुटकारा मिल सकता है। इस पौधे को संस्कृत में पिशाचकार्पास और अंग्रेजी में Devil’s cotton जबकि बोटेनिकल में Abroma augusta के नाम से जानते हैं।
इस पौधे के फल ब्लैक कलर के और फूल मरून-बैंगनी रंग के होते हैं। इस पौधे के नाम के पीछे भी एक कहानी है। बताया जाता है कि जब इस पेड़ का फूल जमीन पर गिर जाता है तो उलटकर आकाश की ओर मुढ़ जाता है और यही वजह है कि इसे उलटकंबल के नाम से जाना जाता है। इस पौधे के जरिए आयुर्वेद और होम्योपैथी में कई तरह की औषधियां तैयार की जाती हैं।