Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

KRK के खिलाफ उतरे मनोज बाजपेयी, इंदौर की अदालत में दर्ज कराई मानहानि की शिकायत

ऐक्‍टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) ने मंगलवार को इंदौर की जिला अदालत में क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके (KRK) के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है। केआरके ने कथित तौर पर ऐक्‍टर के खिलाफ अपमानजनक ट्वीट किया था। इसकी जानकारी मनोज के वकील परेश एस जोशी ने मीडिया को दी।

जोशी ने बताया कि बाजपेयी की ओर से कोर्ट के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) के सामने केआरके के एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर शिकायत पेश की गई। इसमें केआरके के खिलाफ धारा 500 के तहत मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की गुहार लगाई गई है।

फैंस के बीच इमेज हुई खराब
जोशी के मुताबिक, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि केआरके ने 26 जुलाई को बाजपेयी को लेकर अपमानजनक ट्वीट किया था। इससे 52 वर्षीय ऐक्‍टर की इंदौर के फैंस के बीच इमेज खराब हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *