Google Analytics Meta Pixel
फीचर्डमनोरंजन

विकी कौशल और कटरीना कैफ की नहीं हुई सगाई

बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने कभी भी विकी कौशल (Vicky Kaushal) के साथ अपने रिलेशनशिप को कन्‍फर्म नहीं किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके रोमांस की चर्चा लोगों के बीच होती रहती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों ने छोटी सी रोका सेरिमनी की और अब वे ऑफिशली इंगेज्‍ड हैं। हालांकि, इसमें सच्‍चाई नहीं है।

इससे पहले यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और इंटरनेट पर इसकी चर्चा शुरू हो गई। यूजर्स विकी और कैट की इंगेजमेंट की खबरों पर अपने रिऐक्‍शन्‍स शेयर करने लगे जो कि बेहद मजेदार हैं। सलमान खान के लिए सॉरी फील करने से लेकर अडवांस में बधाइयों तक, हर कोई बढ़-चढ़कर अपनी इमैजिनेशन का यूज करने लगा।

ऐक्‍ट्रेस की टीम का बयान
कटरीना और विकी ने इस बारे में कोई कॉमेंट नहीं किया है लेकिन ऐक्‍ट्रेस की टीम की ओर से एक बयान सामने आया है। स्‍पोक्‍सपर्सन के मुताबिक, कोई रोका सेरिमनी नहीं हुई है और कटरीना जल्‍द ही ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के लिए निकलने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *