जैतून और वनस्पति तेल में से कौन है दिल की सेहत के लिए अच्छा?

हमारे द्वारा खाए जाने वाले अधिकांश खाद्य पदार्थों में तेल भी एक महत्वपूर्ण सामग्री है। करी, केक, सलाद या ड्रेसिंग हो – तेल का प्रयोग सभी में किया जाता है। चूंकि यह कई व्यंजनों का एक हिस्सा है जिसके जरिए हम तमाम तरह के फूड आइटम्स को बनाते हैं, इसलिए इसकी अच्छी गुणवत्ता और हेल्दी तेल का उपयोग करना बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि हम में से बहुत से लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं लिहाजा हमें हमेशा अपने खान-पान की क्वालिटी के बारे में जानकारी होना भी जरूरी है।

बाजार में सूरजमुखी तेल (sunflower oil), सरसों का तेल (mustard oil), नारियल का तेल (coconut oil), वनस्पति तेल (vegetable oil), जैतून का तेल (olive oil) जैसे तमाम कुकिंग ऑइल उपलब्ध हैं। हालांकि, अधिकतर लोग जैतून और वनस्पति तेल का चुनाव करते हैं। यहां हम आपको इन दोनों के बीच अंतर बता रहे हैं और साथ ही ये भी बता रहे हैं आपकी सेहत के लिए दोनों में से कौन सा ज्यादा अच्छा फूड ऑइल है।

जैतून का तेल का प्रयोग 6000 साल पहले ईरान, सीरिया और फिलिस्तीन में उत्पन्न हुआ था। भूमध्यसागरीय क्षेत्र में जैतून के पेड़ सबसे अधिक लोकप्रिय हैं। ऐतिहासिक रूप से जैतून का तेल प्रयोग धार्मिक समारोहों और चिकित्सा में भी खूब किया गया है। यह कई संस्कृतियों के लिए भोजन का एक महत्वपूर्ण स्रोत बन गया है। अब तीन प्रकार के जैतून के तेल उपलब्ध है जिनमें एक्र्स्ट्रा वर्जिन जैतून का तेल, जैतून का तेल, और लाइव टेस्टिंग ओलिव ऑइल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *