Google Analytics Meta Pixel
खास खबरछत्तीसगढ़

डॉ प्रतीक उमरे पुनः सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निर्वाचित

दक्षिणापथ, दुर्ग । सेन समाज सेवा समिति पंजीयन क्रमांक 27016 की विशेष बैठक सेन सदन राधिका नगर सुपेला में आहूत किया गया,जिसमें भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष एवं सेन समाज के अध्यक्ष रिकेश सेन की अनुशंसा पर नगर निगम दुर्ग के पूर्व एल्डरमैन डॉ. प्रतीक उमरे सर्वसम्मति से पुनः सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए,उनके अध्यक्ष निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हें बधाई प्रेषित कर सेन समाज के युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के रूप में मिले अवसर का सदुपयोग करने की सलाह दिया,डॉ. प्रतीक उमरे 2018 से सेन समाज युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के पद पर है,उनके सामाजिक गतिविधियों को देखते हुए पुनः उनको यह जिम्मेदारी दिया गया है,अध्यक्ष प्रतीक उमरे ने बताया कि जल्द ही युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा,बैठक में प्रमुख रूप से सभी सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।