Google Analytics Meta Pixel
खास खबरछत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर रौशन हुआ जनपद व जिला पंचायत दुर्ग

दक्षिणापथ, दुर्ग । दुर्ग जिला पंचायत व जनपद पंचायत को हर बार की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर झालर और रंगीन प्रकाश पुंज के साथ रौशन किया गया है। इस बार सारनाथ अशोक स्तम्भ का प्रतिबिंब प्रदर्शित किया गया है जो पूर्व संध्या पर आकर्षक लग रही है और जनपद व जिला पंचायत की सुंदरता पर चार चांद लगा रही है।

कल सुबह 7 बजे ध्वजा रोहन जनपद पंचायत में अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख व जिला पंचायत में अध्यक्ष शालिनी यादव करेंगे। शासन के निर्देशानुसार कोविद प्रोटोकॉल के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाई जाएगी और अतिथियों द्वारा आजादी के गौरवशाली गाथा का बखान होगा।