Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबर

विधायक विक्रम ने कृष्णा अंगनपल्ली को दी बधाई एवं शुभ-कामनाएँ

प्राणी-शास्त्र विषय में सहायक प्राध्यापक के पद पर चयनित हुए है कृष्णा
दक्षिणापथ,बीजापुर।
बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्राणी-शास्त्र विषय से चयनित होने पर कृष्णा को बधाई एवं शुभ-कामनाएँ दी है।
“अपने शुभ-कामना संदेश में विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे बीजापुर के छोटे से गाँव मुरकीनार के एक गरीब किसान परिवार से निकलकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक की परीक्षा प्राणी-शास्त्र जैसे कठिन विषय में सफल होना मुरकीनार सहित पूरे बीजापुर जिले के लिए गौरव का क्षण है। इस सफलता ने मुरकीनार एवं बीजापुर को प्रदेश में नई पहचान दी है। कृष्णा अंगनपल्ली का सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन होने से जिले के युवा जो प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उन्हें निश्चित ही प्रेरणा मिलेगी।” विदित हो कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक की परीक्षा में सफल होने वाले कृष्णा अंगनपल्ली उसूर ब्लॉक के ग्राम पंचायत मुरकीनार के गरीब आदिवासी परिवार से आते है इनके माता पिता खेती किसानी के आलवा मज़दूरी भी करते है।