राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटुक) के प्रदेश महासचिव पद पर सुमीत शर्मा की नियुक्ति

दक्षिणापथ, दुर्ग। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटुक) के राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने श्रमिक नेता सुमीत शर्मा को इंटक के प्रदेश महासचिव पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उक्ताशय की जानकारी कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राकेश राय ने दी। उक्त नियुक्ति पर सिद्धांत चंद्राकर, जिलाध्यक्ष पवन राय, गुरूदीप भाटिया, ज्ञानेश्वर मिश्रा, हेमंत अंनत, जितेन्द्र राय, दुर्गेश चंद्राकर, आशीष बड़कुल, कुलेश्वर देशमुख, शाहबाज खान, महेश ओसवाल, अर्पण जैन, अमित वर्मा, दीपक उईके, नेमूचंद साहू, नरेश चंद्रवंशी, संजय देशमुख, कृष्णा चंद्राकर, चन्द्रशेखर चंद्राकर, सुरेश कुमार, संदीप सिंह सहित पदाधिकारियों ने स्वागत किया एवं बधाई दी।