Google Analytics Meta Pixel
खास खबर

चंद मिनटों के बारिश में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के ब्रांच ठेलका के सामने भर जाता है पानी, किसानो को बैंक आने जाने में होती है भारी परेशानी…

दक्षिणापथ, साजा (हिरेन्द्र सिन्हा)। यह हाल है जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ठेलका ब्रांच का जहाँ तीन समितियों के हजारों किसान बैंकिंग लेन देन करने आते है, महज दस मिनट की बारिश में ही बैंक जाने के रास्ते पर करीब एक फीट पानी भर जाता है । जिसके कारण किसानो को बैंक आने जाने में भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है । गौरतलब हो की यह समस्या विगत दो साल से है, पिछले दो सालो मे न बैंक प्रबंधन और न ही जिम्मेदार जन प्रतिनिधि जो खुद इस समस्या से का सामना रहे हैं, उनके द्वारा भी अभी तक ध्यान नहीं दिया जा रहा है । जब जिला सहकारी बैंक के ब्रांच का ये हाल है तो समितियों का हाल आप खुद समझ सकते हैं ।