Google Analytics Meta Pixel
खास खबरछत्तीसगढ़देशराजनीती

नव नियुक्त मंडी अध्यक्ष अश्वनी मंगलवार को लेंगे पदभार, मुख्यमंत्री जुड़ेंगे समारोह में वर्चुअल

दक्षिणापथ, दुर्ग। कृषि उपज मंडी समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष अश्वनी साहू 10 अगस्त को पदभार ग्रहण करेंगे। इसके लिए मंडी परिसर में पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी दोपहर 12 बजे से वर्चुअल जुड़कर संबोधित करेंगे। वहीं मंत्री ताम्रध्वज साहू समारोह में प्रत्यक्ष मौजूद रहेंगे। इनके अलावा विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य आरएन वर्मा, वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, पूर्व साडा अध्यक्ष लक्ष्मण चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कोसरे, भिलाई अध्यक्ष तुलसी साहू, शहर अध्यक्ष गया पटेल भी मौजूद रहेंगे।