Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
खास खबर

मुख्यमंत्री से दुर्ग जिला मानस संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाक़ात

दक्षिणापथ,रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में कृषि उपज मंडी, दुर्ग के अध्यक्ष अश्विनी साहू के नेतृत्व में आए दुर्ग जिला मानस संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाक़ात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को 15 अगस्त को तुलसी जयंती के अवसर पर ग्राम- परसाही (पाटन) में संघ द्वारा आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में आमंत्रित किया। इस अवसर पर सर्वश्री मेहत्तर वर्मा, अश्वनी साहू, जैजै साहू, कृष्णा साहू , ढालू साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।