Google Analytics Meta Pixel
खास खबरराजनीती

छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी डी. पुंदेश्वरी से कांकेर सांसद व प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता मोहन मंडावी की सौजन्य भेंट

दक्षिणापथ, गुंडरदेही (राजु मिश्रा )। राष्ट्रीय महासचिव भारतीय जनता पार्टी एवं छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी डी. पुंदेश्वरी से गुरुवार सुबह कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व प्रदेश के कद्दावर आदिवासी नेता मोहन मंडावी के सौजन्य भेंट की। लगभग आधे घंटे की चर्चा के दौरान छत्तीसगढ़ के राजनीतिक हलचल व भाजपा संगठन के गतिविधियों पर चर्चा होने के साथ- साथ आने वाले 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव पर भाजपा का प्रदर्शन बेहतर से बेहतर कैसे हो इस पर भी दोनो नेताओं के बीच मंत्रणा हुई। सांसद मोहन मंडावी ने इस मुलाकात पर कहा की प्रदेश प्रभारी से मिले निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करने और मोदी के जनसेवा हेतु बनाई गई नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए और उसका जनता को लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जायेगा। प्रदेश में भूपेश सरकार के जनविरोधी नीतियों विरुद्ध पार्टी के दिशा निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ सरकार को तमाम जनविरोधी नीतियों को लेकर घेरने के लिए पूरी ताकत के साथ काम किया जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी डी. पुंदेश्वरी व सांसद मोहन मंडावी के बीच हुई उक्त मुलाकात की जानकारी सांसद प्रतिनिधि जीतू विश्वास गुप्ता ने स्थानीय समाचार पत्रों के संवादाताओं से साझा की।