विदेश

अमेरिकी B-52 बॉम्बर ने अफगानिस्तान में मचाया कोहराम

काबुल
अफगानिस्तान में तालिबान आतंकियों के बढ़ते हमलों को देखते हुए अमेरिकी वायु सेना ने अब जवाबी कार्रवाई को तेज कर दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश के बाद ऐक्शन में आए बोइंग बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस और लॉकहीड एसी-130 गनशिप ने तालिबान के ठिकानों पर आसमान से कहर बरपाया है। बताया जा रहा है कि अमेरिका की एयरस्ट्राइक में तालिबान के कम से कम 200 आतंकी मारे गए हैं, जबकि सैकड़ों घायल हैं। अमेरिका ने भविष्य में तालिबान के ऊपर और भी हमले करने के संकेत दिए हैं।

अफगानिस्तान में तबाही मचा रहा तालिबान
अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से ही तालिबान के हौसले बुलंद हैं। उसके आतंकी पूरे देश पर कब्जा करने के लिए बड़े पैमाने पर हिंसा कर रहे हैं। अबतक अफगानिस्तान की तीन प्रांतीय राजधानियां तालिबान के कब्जे में आ चुकी हैं। रिपोर्ट तो यह भी है कि तालिबान जल्द ही कंधार और हेरात पर भी कब्जा कर सकता है। अफगानिस्तान के 90 फीसदी बॉर्डर चेक पॉइंट्स पर भी तालिबान का कब्जा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *