रूस की लापरवाही से आउट ऑफ कंट्रोल हुआ अंतराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन
वॉशिंगटन
अंतरिक्ष में वैज्ञानिक प्रयोगों के लिए बनाया गया अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) गुरुवार को रूस की लापरवाही के कुछ समय के लिए आउट ऑफ कंट्रोल हो गया था। जिसके बाद अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने बड़ी मुश्किल से आईएसएस पर दोबारा नियंत्रण स्थापित किया। यह घटना तब हुई जब गुरुवार को रूस की नउका लैब मॉड्यूल आईएसएस से कनेक्ट हो रहा था। इस दौरान मॉड्यूल के जेट थ्रस्टर्स को अनजाने में कुछ घंटों तक ऑन रखा गया। जिससे पूरा अंतरिक्ष स्टेशन ही अपने पथ से भटक गया।
दुर्घटना के समय मौजूद थे 7 अंतरिक्षयात्री
नासा और रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए ने बताया है कि इस घटना से आईएसएस पर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों को कोई खतरा नहीं हुआ। इस समय आईएसएस पर चालक दल के सदस्यों के साथ कुल सात अंतरिक्षयात्री मौजूद हैं।