Google Analytics Meta Pixel
देश

पेगासस पर संसद में बवाल पर सरकार TMC सांसद के निलंबन की करेगी मांग

नई दिल्ली
पेगासस विवाद पर सरकार और विपक्ष के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। राज्यसभा में इस मसले पर गुरुवार को जबर्दस्त हंगामा हुआ। आईटी मिनिस्टर के हाथ से कागज छीनकर फाड़ने के मसले पर अब केंद्र सरकार तृणमूल कांग्रेस सांसद के सदन से निलंबन की मांग करेगी। बीजेपी भी तृणमूल कांग्रेस सांसद के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी।

गुरुवार को भी टीएमसी और विपक्ष फोन टैपिंग के जरिए जासूसी के मसले पर आक्रामक रुख अख्तियार किए हुए था। टीएमसी सांसद राज्यसभा में गुलाबी रंग का एक डमी फोन भी लेकर पहुंचे थे। जिसके जरिए यह दिखाने की कोशिश हो रही थी कि सरकार लोगों की जासूसी कर रही है। टीएमसी सांसद आसन के पास आकर अपना फोन भी लहराते दिखे। मामला तब ज्यादा बढ़ गया जब आईटी मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव पेगासस मसले पर राज्यसभा में अपना बयान पढ़ने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *