सऊदी अरब में मिला बेबीलोन के अंतिम राजा का शिलालेख, 26 पंक्तियों में लिखा है ‘खास’ संदेश?
रियाद
सऊदी अरब में बेबीलोन के अंतिम राजा नाबोनिडस के नाम से लिखा गया एक प्राचीन शिलालेख खोजा गया है। यह शिलालेख करीब 2,550 साल पुराना बताया जा रहा है। सऊदी पर्यटन और राष्ट्रीय विरासत आयोग ने बताया कि यह शिलालेख उत्तरी सऊदी अरब में बेसाल्ट पत्थर पर खुदी हुई मिली है। बेबीलोन प्राचीन मेसोपोटामिस साम्राज्य का सबसे प्रमुख नगर था। वर्तमान में यह शहर इराक की राजधानी बगदाद से लगभग 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
चार चिन्हों के साथ राजदंड पकड़े दिखे राजा
सऊदी अरब के मंत्रालय ने बताया है कि इस शिलालेख के शीर्ष पर राजा नबोनिडस को चार अन्य छवियों के साथ एक राजदंड पकड़े हुए दिखाया गया है। इसमें उनके साथ एक सांप, एक फूल और चंद्रमा का चित्र भी बना हुआ है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन प्रतीकों का धार्मिक महत्व हो सकता है। उन्होंने इस शिलालेख को बेबीलोन से जुड़ी एक बड़ी खोज बताया है।