सुलह, सस्पेंस, वार, पलटवार… दिल्ली से कर्नाटक तक आज चला सियासी संग्राम
नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में सियासत को लेकर शनिवार का दिन काफी अहम रहा। कांग्रेस के पंजाब संकट को लेकर लगातार राजनीतिक हलचल रही। पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह और सिद्धू में से बाजी किसके हाथ लगेगी। इस पर लगातार अटकलें लगाई जाती रही। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दिल्ली पहुंचे। खबर आई की येदियुरप्पा किसी भी समय इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, उन्होंने इस्तीफे की खबरों को पूरी तरह से नकार दिया। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात ने राजनीतिक विश्लेषकों को चर्चा का नया मुद्दा दे दिया। यूपी में प्रियंका गांधी वाड्रा के दौरे का असर दिल्ली तक देखने को मिला।