Google Analytics Meta Pixel
Saturday, May 16, 2026
Latest:
मनोरंजन

‘फाइटर’ के लिए तैयार हैं दीपिका और रितिक

रितिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने अपनी अगली फिल्म ‘फाइटर‘ (Fighter) के लिए तैयारी कर ली है। दोनों स्टार्स के लिए यह पहला मौका है जब वह किसी प्रॉजेक्ट में एक साथ नजर आने वाले हैं। रितिक रोशन ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वह दीपिका पादुकोण और फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) भी नजर आ रहे हैं। बताते चलें कि ‘फाइटर’ भारत की पहली हवाई ऐक्शन फिल्म होगी। 

रितिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म की टीम के सदस्यों के साथ दिखाई दे रहे हैं। सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा, ‘ये गैंग टेक ऑफ के लिए रेडी है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *