अनन्या का ट्रोलर्स पर मजेदार पलटवार, जानिए किससे इंस्पायर हैं एक्ट्रेस!
मुंबई: हाल ही में मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटीं अनन्या पांडे आर्यन खान की डेब्यू सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर पर पहुंचीं। इस दौरान अनन्या की टैन बॉडी नजर आई। सफेद रंग के आउटफिट में अनन्या का फेस तो ग्लो कर रहा था, लेकिन उनकी बॉडी टैन नजर आ रही थी। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने अनन्या के बॉडी टैन की आलोचना की और इसे नकली तक कह डाला। अब अनन्या ने बड़े ही सलीके से इन ट्रोलिंग पर जवाब दिया है।
अनन्या ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर पर जब अनन्या सफेद रंग के स्टाइलिश आउटफिट में पैपराजी के सामने पोज देने पहुंचीं, तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। उनकी टैन बॉडी को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए। कुछ ने इसे नकली टैन बताया, तो कुछ ने कहा कि जुहू बीच पर घूमने के एक दिन बाद यह हाल होता है। अब अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इन ट्रोलिंग पर जवाब दिया है। अनन्या ने इसी इवेंट की एक क्लिप अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इसके साथ ही अनन्या ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं टैन की प्र
