थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पुलिस ने एक भारतीय गैंग के ठिकाने पर छापा मारकर दो युवकों को छुड़ाया है
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में पुलिस ने एक भारतीय गैंग के ठिकाने पर छापा मारकर दो युवकों को छुड़ाया है। गैंग ने उनका अपहरण कर मकान में कैद कर रखा था। उनसे दूसरे देशों में तस्करी के लिए गांजा पैक करवाया जाता था।
काम करने से मना करने पर लोहे की रॉड और कुदाल से पीटा जाता था। पुलिस ने इस मामले में 5 भारतीयों को गिरफ्तार किया है।
