विदेश

अमेरिकी सेना का एक सैनिक पैसों के लिए अपने ही देश की सैन्य जानकारी चीन से जुड़े लोगों तक पहुंचा रहा था

अमेरिकी सेना का एक सैनिक पैसों के लिए अपने ही देश की सैन्य जानकारी चीन से जुड़े लोगों तक पहुंचा रहा था। वह सेना के गोपनीय दस्तावेजों की तस्वीरें अपने मोबाइल से खींचता और उन्हें आगे भेज देता था। इन दस्तावेजों में अमेरिकी सेना के ऑपरेशन, कम्युनिकेशन, सैन्य अभ्यास और रॉकेट-मिसाइल सिस्टम से जुड़ी अहम जानकारियां थीं।

अमेरिकी सेना के CCTV कैमरों में उसकी यह हरकत रिकॉर्ड हो गई। जांच में सामने आए सबूतों के बाद अब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी का नाम जियान झाओ है। उसकी उम्र 37 साल है। वह वॉशिंगटन स्थित जॉइंट बेस लुईस-मैककॉर्ड में तैनात था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *