श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने बढ़त मजबूत कर ली
श्रीलंका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने बढ़त मजबूत कर ली। वेस्टइंडीज की पहली पारी 499 रन पर समेटने के बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 92 रन बना लिए। पहली पारी में मिली 50 रन की बढ़त के साथ उसकी कुल बढ़त 142 रन की हो गई है। स्टंप्स के समय कामिंदु मेंडिस 30 और दिनेश चंडीमल 40 रन बनाकर नाबाद थे।
