एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) दिसंबर के आखिरी तक UPI के जरिए प्रोविडेंट फंड (PF) निकालने की सुविधा शुरू कर सकता
एम्पलाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (EPFO) दिसंबर के आखिरी तक UPI के जरिए प्रोविडेंट फंड (PF) निकालने की सुविधा शुरू कर सकता है। द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सर्विस के सभी ट्रायल पूरे हो चुके हैं और इस दौरान आई सभी तकनीकी खामियों को भी ठीक कर लिया गया है।
