पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 5 मई को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 5 मई को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 14% बढ़कर ₹5,225 करोड़ रहा है, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹4,567 करोड़ था। वहीं पिछली तिमाही में ये ₹5,100 करोड़ था।
पूरे वित्त वर्ष यानी 2025-26 में पीएनबी का मुनाफा 1.64% बढ़कर ₹16904 करोड़ हो गया। एक साल पहले यानी वित्त वर्ष 2024-2025 में बैंक का मुनाफा 16630 करोड़ रहा था।
