विदेश

इंडोनेशिया की नौसेना ने चीन से बांग्लादेश जा रहे एक जहाज को पकड़ा

इंडोनेशिया की नौसेना ने चीन से बांग्लादेश जा रहे एक जहाज को पकड़ा है। बांग्लादेश के अखबार द बिजनेस स्टैंडर्ड (TBS) की रिपोर्ट के मुताबिक जहाज को 7 नवंबर को पकड़ा गया था।

जहाज में 405 टन सोडियम परक्लोरेट मिला है। इंडोनेशियाई नौसेना के एक अधिकारी के मुताबिक, जब्त किए गए केमिकल से करीब 100 मिसाइलें बनाई जा सकती हैं।

जहाज से लाखों बिना रजिस्ट्रेशन वाले खाली 4G सिम कार्ड भी मिले हैं। इस खेप को बांग्लादेश में कौन मंगवा रहा था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *