दोहा में रविवार को एशिया राइजिंग कप के मैच में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया
दोहा में रविवार को एशिया राइजिंग कप के मैच में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया। टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने भी एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया।
मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी बिना हाथ मिलाए अपने-अपने ड्रेसिंग रूम में लौट गए। इस मामले में क्रिकेट के नियमों की संरक्षक संस्था मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने कहा कि वह खिलाड़ियों को हाथ मिलाते देखना चाहती है, लेकिन ऊपर से निर्देश मिलने पर कुछ नहीं कर सकती।
