Google Analytics Meta Pixel
खेल

पीटरसन ने दिया इस पर मजेदार और हल्का-फुल्का जवाब

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम ने अपने शुरुआती तीनों मैच गंवाए हैं और 10 टीमों की अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर है। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली करारी हार ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। पांच बार की चैंपियन टीम के लिए अब वापसी का रास्ता आसान नहीं दिख रहा है और बड़े बदलाव की जरूरत महसूस हो रही है।

पीटरसन को मेंटर बनाने की उठी मांग

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक फैन ने सुझाव दिया कि इंग्लैंड के पूर्व स्टार और दिल्ली कैपिटल्स के मौजूदा मेंटर केविन पीटरसन को सीएसके का मेंटर बनाया जाए। फैन ने लिखा, प्रिय चेन्नई सुपर किंग्स, कृपया केपी को मेंटर बनाकर टीम से जोड़ें।’ इस पर पीटरसन ने मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘हां, प्लीज। यह मालदीव के ज्यादा करीब है, मेरे लिए ट्रैवल आसान रहेगा।’ उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस को खूब पसंद आया।

संजू सैमसन के फॉर्म पर कोच का बयान

सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग शुरुआती तीन मैचों में छह, सात और नौ रन ही बना सके हैं। फ्लेमिंग ने कहा, ‘जब आप लंबे समय तक एक फ्रेंचाइजी के साथ रहते हैं, तो नई टीम में घुलने-मिलने में थोड़ा समय लगता है। वह इस टीम के साथ जुड़ने की प्रक्रिया में हैं।’

‘रनों के लिए बेताब हैं सैमसन’

फ्लेमिंग ने आगे कहा कि सैमसन पूरी तरह फिट हैं और टीम के साथ अच्छे से घुल-मिल र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *