भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन 4 विकेट पर 486 रन बनाए
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन 4 विकेट पर 486 रन बनाए हैं। वेलिंगटन में शनिवार को टीम ने पहली पारी में 118 रन की बढ़त भी बना ली है।
केएल राहुल ने टेस्ट क्रिकेट का वह मुकाम हासिल किया, जहां तक पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग भी नहीं पहुंच सके। वे सभी SENA देशों यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन गए।
