उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी अब वेब सीरीज के जरिए दर्शकों तक पहुंचेगी
उत्तराखंड के सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन की कहानी अब वेब सीरीज के जरिए दर्शकों तक पहुंचेगी। YRF (यश चोपड़ा) एंटरटेनमेंट की नेटफ्लिक्स सीरीज ‘टनल मेन’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू लीड रोल में नजर आएंगी। यह पहली बार होगा, जब तब्बू किसी हिंदी ओरिजिनल स्ट्रीमिंग सीरीज में काम करेंगी। टनल मेन को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा।
सीरीज 2023 में उत्तरकाशी की सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग में हुए रेस्क्यू ऑपरेशन की घटनाओं और उससे जुड़े मानवीय जज्बे से प्रेरित एक काल्पनिक ड्रामा होगी। नवंबर 2023 में सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने से 41 मजदूर अंदर फंस गए थे। उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 17 दिन तक चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था।
