बॉलीवुड से जुड़ा है जोहरान ममदानी का रिश्ता, मां ने बनाई थी इरफान की पहली फिल्म
मुंबई: जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क शहर के नए मेयर बने हैं। ऐसा करने वाले वह सबसे कम उम्र के शख्स हैं। साथ ही पहले मुस्लिम हैं, जो न्यूयॉर्क के मेयर बने हैं। वह इंडियन अमेरिकन फिल्ममेकर मीरा नायर के बेटे हैं। मीरा अपने बेटे की उपलब्धि से काफी खुश हैं। जानिए, जोहरान ममदानी और मीरा नायर के बारे में।
कहां हुआ जोहरान ममदानी का जन्म
मीरा नायर ने साल 1977 में फोटोग्राफर मिच एपस्टिन से शादी लेकिन 1991 से पहले इनका तलाक हो गया। आगे चलकर मीरा की मुलाकात पाॅलिटिकल साइंटिस्ट महमूद ममदानी से हुई। फिल्ममेकर अपनी एक फिल्म ‘मिसिसिपी मसाला’ की रिसर्च के लिए युगांडा गई थीं, यहीं पर उनकी मुलाकात महमूद ममदानी से हुई। दोनों ने साल 1991 में शादी की। मीरा
