प्राइम वीडियो ने बुधवार को ‘पंचायत’ के सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान किया
प्राइम वीडियो ने बुधवार को ‘पंचायत’ के सीजन 5 की रिलीज डेट का ऐलान किया। यह सीजन 3 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा।
रिलीज के बाद पंचायत पांच सीजन पूरे करने वाली भारत की दूसरी वेब सीरीज बन जाएगी। TVF की ही वेब सीरीज ‘गुल्लक’ OTT पर पांच सीजन पूरे करने वाली भारत की पहली सीरीज है। यह पारिवारिक कॉमेडी-ड्रामा सोनी लिव पर स्ट्रीम होती है। इसका पहला सीजन 2019 में रिलीज हुआ था।
