खेल

रावलपिंडी टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 325 रन बनाए

रावलपिंडी टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 325 रन बनाए। टीम ने 87.5 ओवर में सभी विकेट गंवाए। इसके साथ ही पाकिस्तान को पहली पारी में 227 रन की बढ़त मिल गई। श्रीलंका ने पहली पारी में 98 रन बनाए थे।

पाकिस्तान ने दिन की शुरुआत 3 विकेट पर 121 रन से की थी। टीम ने लंच तक 100 रन जोड़े और इस दौरान 4 विकेट गंवाए।

अजान और तैयब ने पहले विकेट के लिए जोड़े 80 रन

पाकिस्तान के ओपनर अजान अवैस और तैयब आरिफ ने अच्छी शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 143 गेंदों में 80 रन जोड़े। तैयब 46 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अजान ने 47 रन की पारी खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *