हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की दो तस्वीरें शेयर कर कांग्रेस नेता पर तंज कसा
हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की दो तस्वीरें शेयर कर कांग्रेस नेता पर तंज कसा है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दोनों तस्वीरों का कोलाज लगाकर लिखा- ‘संस्कार अपने-अपने’।
पहली तस्वीर में PM मोदी अपनी मां के सामने झुककर आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरी में राहुल गांधी अपनी मां सोनिया गांधी का चेहरा सहलाते दिखाई दे रहे हैं। कंगना ने सोनिया गांधी के चेहरे पर रेड सर्कल भी लगाया है।
