खेल

कप्तान वैभव सूर्यवंशी की गैरमौजूदगी में बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-B मुकाबले में दिल्ली को 2 विकेट से हराया

कप्तान वैभव सूर्यवंशी की गैरमौजूदगी में बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-B मुकाबले में दिल्ली को 2 विकेट से हराया।

बुधवार को इंदौर के डेली कॉलेज मैदान पर दिल्ली ने यश धुल के शतक की मदद से 224 रन बनाए थे। जवाब में बिहार ने 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 225 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। आखिरी ओवर में बिहार को 10 रन चाहिए थे और टीम ने एक गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

वैभव ने टूर्नामेंट के पहले मैच में बिहार की कप्तानी की थी। राइजिंग एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुने जाने के बाद वे टीम से जुड़ गए। बिहार ने इससे पहले रेलवेज को 4 विकेट से हराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *