पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली
पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। बुधवार को दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 74 रन बनाए। टीम अब भी पाकिस्तान से 153 रन पीछे है। खराब रोशनी के कारण दिन का खेल समय से पहले खत्म करना पड़ा।
श्रीलंका पहली पारी में महज 98 रन पर ऑलआउट हो गया था। जवाब में पाकिस्तान ने 325 रन बनाकर 227 रन की बढ़त हासिल की। गाजी गोरी ने 54 रन बनाए। रजाउल्लाह ने 32 गेंदों में 42 रन की तेज पारी खेली। श्रीलंका के लाहिरू कुमारा ने 5 विकेट लिए।
