साउथ अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली
साउथ अफ्रीका ने जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। बुधवार को चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 100 रन बनाए।
टीम अब भी साउथ अफ्रीका से 57 रन पीछे है और उसके 5 विकेट बाकी हैं। खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण दिन का खेल समय से पहले रोकना पड़ा।
साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 557 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 400 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह मेजबान टीम को पहली पारी में 157 रन की बढ़त मिली
