विदेश

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिका में हिंदू और सिख समुदाय के खिलाफ बढ़ती नफरत पर चिंता जताई

न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने अमेरिका में हिंदू और सिख समुदाय के खिलाफ बढ़ती नफरत पर चिंता जताई है। उन्होंने मंगलवार को अपने कार्यालय में दिवाली कार्यक्रम के दौरान कहा कि पिछले एक साल में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया और सिख समुदाय के खिलाफ भी नफरत फैलाई गई।

ममदानी ने कहा, “चाहे वॉशिंगटन हो या दिल्ली, हमें ऐसी राजनीति को खारिज करना चाहिए जो हमारी जिंदगी में अंधेरा लाती है।” उन्होंने लोगों से समाज में डर और नफरत फैलाने वाली राजनीति का विरोध करने की अपील की।

रामायण-महाभारत का जिक्र किया, बोले- ये हमें जीवन जीना सिखाती हैं

दिवाली कार्यक्रम में ममदानी ने रामायण और महाभारत का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रामायण हमें सिखाती है कि कैसा भाई, पति, पत्नी और दोस्त बनना चाहिए। वहीं, महाभारत परिवारों की असली तस्वीर दिखाती है। इसमें सबसे बहादुर योद्धा और सबसे बुद्धिमान लोग भी गलतियां करते हैं। यह हमें सिखाती है कि अपना धर्म और कर्तव्य वफादारी से ऊपर रखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *