विदेश

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के तेवर ईरान को लेकर नरम पड़ गए हैं। ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान के साथ शांति समझौते पर बातचीत आगे बढ़ती है तो अमेरिका उस पर दोबारा हमला नहीं करेगा।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद बातचीत रुकी हुई है। इसे लेकर किसी मध्यस्थ ने भी पहल नहीं की है।

अमेरिका और ईरान की बातचीत में कतर और पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों के बीच दोहा में 1 नवम्बर को बातचीत हुई थी। हालांकि बातचीत का क्या नतीजा निकला, इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *