अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की साजिश रचने के मामले में पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट को 27 साल 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या की साजिश रचने के मामले में पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट को 27 साल 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है।
वह ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए काम कर रहा था। अमेरिकी जांच के मुताबिक, उसे ट्रम्प की हत्या कराने के लिए अमेरिका भेजा गया था।
48 साल के आसिफ को न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित फेडरल कोर्ट ने आतंकवादी साजिश और सुपारी देकर हत्या कराने की कोशिश का दोषी पाया। जज एरिक आर. कोमिटी ने उसे सजा सुनाई।
