बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंच गया
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। जोहान्सबर्ग में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने पहली पारी में 4 विकेट पर 287 रन बना लिए। एकरमैन ने 163 गेंदों पर 157 रन बनाए।
एकरमैन ने जुबैर हमजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 202 रन की साझेदारी की। हमजा 83 रन बनाकर आउट हुए। साउथ अफ्रीका अब बांग्लादेश के पहली पारी के 400 रन से 113 रन पीछे है।
