मनोरंजन

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीब साढ़े चार साल बाद उनके एक अनरिलीज गाने ‘फैंटम’ को लेकर विवाद शुरू हो गया

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के करीब साढ़े चार साल बाद उनके एक अनरिलीज गाने ‘फैंटम’ को लेकर विवाद शुरू हो गया है। सिद्धू के माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर ने म्यूजिक कंपनी सागा म्यूजिक के गाना रिलीज करने के फैसले पर आपत्ति जताई है।

परिवार का कहना है कि कंपनी उनकी अनुमति के बिना सिद्धू का गाना रिलीज कर रही है। उन्होंने गाने की रिलीज रोकने की मांग की है और कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। वहीं, सागा म्यूजिक का दावा है कि इस गाने को लेकर सिद्धू के साथ पहले ही समझौता हो चुका था और कंपनी ने इसके लिए उन्हें पैसे भी दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *