मणिपुर के ताफू कुकी गांव में गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी में 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई
मणिपुर के ताफू कुकी गांव में गुरुवार सुबह हुई गोलीबारी में 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गोली लगने से घायल हो गए। इसी बीच सिनाकेइथेल इलाके में भी गोलीबारी की सूचना मिली। हालांकि, वहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं से क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।
