प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 और 14 नवंबर को कर्नाटक तथा गुजरात के दौरे पर रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 और 14 नवंबर को कर्नाटक तथा गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु मेट्रो के नए चरण को हरी झंडी दिखाएंगे और कर्नाटक में 15,600 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।
पीएम शुक्रवार को बेंगलुरु में सुबह 11 बजे प्रशांति कुटीरम के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगे। यहां उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद दो
