चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के ‘घास पर दो फूल’ वाले चुनाव चिह्न और नाम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी
चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के ‘घास पर दो फूल’ वाले चुनाव चिह्न और नाम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। TMC के दोनों गुटों को नए सिंबल और नाम चुनने को कहा गया है। उन्हें शुक्रवार सुबह तक अपने तीन पसंदीदा नाम और चुनाव चिह्न सौंपने का निर्देश दिया है।
आयोग ने गुरुवार को दिल्ली में दोनों गुटों के प्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया था। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव हैं। दोनों गुटों ने एक ही चिह्न पर उम्मीदवार उतारे थे।
